2025-26 में भारत की चीनी उत्पादन पर संकट के बादल

09-Jun-2025 08:57 AM

2025-26 में भारत की चीनी उत्पादन पर संकट के बादल
★ भारत में 2025-26 शुगर सीज़न (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है। शुरुआती सरकारी आंकड़ों के अनुसार गन्ने की बुआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
★ मई के पहले सप्ताह तक गन्ने का रकबा 53.1 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के 53.4 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम है।
★ उत्तर प्रदेश में गन्ना क्षेत्र 28 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल 28.8 लाख हेक्टेयर था। 
★ महाराष्ट्र और कर्नाटक में क्षेत्र बढ़ा है, लेकिन कर्नाटक में अधिक क्षेत्र के बावजूद उत्पादन गिरकर 40.4 लाख टन रहा, जो पिछले साल 51.4 लाख टन था।
★ USDA ने 2025-26 में भारत का चीनी उत्पादन 353 लाख टन अनुमानित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25% अधिक है। लेकिन घरेलू उद्योग का मानना है कि 2024-25 में उत्पादन 262 मिलियन टन (इथेनॉल डायवर्जन को छोड़कर) से अधिक नहीं होगा।