आयात शुल्क में कटौती के बावजूद बांग्लादेश में बढ़ रही चावल की कीमतों से सरकार द्वारा सख्त करवाई की जाने की उम्मीद

27-Nov-2024 11:00 AM

आयात शुल्क में कटौती के बावजूद बांग्लादेश में बढ़ रही चावल की कीमतों से सरकार द्वारा सख्त करवाई की जाने की उम्मीद
★ महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ने हाल ही में चावल के आयात पर शुल्क घटाया है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ।
★ सरकार ने 15 लाख टन चावल आयात की अनुमति दी है, लेकिन अब तक केवल 15,000 टन चावल आयात हुआ है।  
★ राज्य संचालित ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश के अनुसार, पिछले एक महीने में मोटे चावल की कीमत 2 टका प्रति किलो कम हुई है, जबकि मध्यम और बेहतर गुणवत्ता वाले चावल की कीमत 4 टका प्रति किलो बढ़ी है।  
★ निर्यातक देशों में चावल की कीमतें बढ़ी, परिणामस्वरूप शुल्क में कमी के बावजूद चावल की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
★ बांग्लादेश में चावल की मांग लगभग 370-390 लाख टन है, जबकि उत्पादन 400 लाख टन रहता है।
★ अगस्त के मध्य में हुई बारिश से देश ने 65 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल को पहुंचा नुकसान, 23 जिलों में फसल ख़राब।
★ सरकार ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए 3.5 लाख टन अमन धान 33 टका प्रति किलो की दर से खरीदने का लक्ष्य रखा है।
★  इसके अलावा आंतरिक स्रोतों से 5.5 लाख टन पार-बॉयल्ड चावल और 1 लाख टन अटप चावल इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा। 
★ सरकारी भंडारों में चावल और गेहूं सहित लगभग 12 लाख टन खाद्यान्न उपलब्ध है।
★ चावल और गेहूं की आपूर्ति को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर लगातार जारी किये जा रहे हैं।