Home News
30-Oct-2026 10:33 AM
नई दिल्ली। पिछले दो सीजन की भांति 2026-27 के मौजूदा मार्केटिंग सीजन में भी चीनी का उत्पादन घरेलू मांग एवं खपत से कम होने की संभावना है जिससे वर्ष 2027 में इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति जटिल बनी रहेगी।
खाद्य मंत्रालय इस हकीकत से अवगत है इसलिए उसने सभी चीनी मिलों को मासिक आधार पर उत्पादन का आंकड़ा सरकार को देने के लिए कहा है ताकि उसके आधार पर आवश्यक रणनीति बनाई जा सके और यदि जरूरत पड़ी तो सही समय पर विदेशों से चीनी के आयात की अनुमति देने का निर्णय लिया जाए।
पहले स्वदेशी उद्योग के पास चीनी का अच्छा खासा बकाया स्टॉक मौजूद था इसलिए उत्पादन में कमी आने के बावजूद इसकी आपूर्ति का संकट नहीं बना। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
2026-27 का स्टॉक उपलब्ध था जबकि अक्टूबर माह के लिए 30 लाख टन का रिकॉर्ड फ्री सेल कोटा जारी कर दिया गया। नवम्बर का कोटा आज या कल घोषित होने वाला है।
25 अक्टूबर तक देश में करीब 4 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ जबकि विदेशों से कच्ची चीनी का सीमित आयात हो रहा है। त्यौहारी सीजन अभी समाप्त नहीं हुआ है। कुल मिलाकर चीनी बाजार में जटिलता बरकरार रहने की संभावना है।