Home News
30-Oct-2026 11:54 AM
सस्काटून। बेमौसमी वर्षा से कनाडा में काबुली चना की नई फसल की कटाई-तैयारी में पहले बाधा पड़ रही थी लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और इसका फायदा उठाकर किसानों ने फसल की कटाई लगभग पूरी कर ली।
पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष वहां काबुली चना के उत्पादन में गिरावट आई है लेकिन ऊंचे बकाया स्टॉक के कारण कुल आपूर्ति एवं उपलब्धता में ज्यादा कमी नहीं आई।
बेमौसमी वर्षा के कारण काबुली चना की क्वालिटी काफी हद तक प्रभावित होने की खबर मिल रही है इसलिए प्रीमियम क्वालिटी के उत्पाद के निर्यात योग्य स्टॉक में कमी आ सकती है।
काबुली चना का जो पिछला स्टॉक है उसकी क्वालिटी पर भी संदेह है। वहां कारोबार अच्छा हो रहा है। पाकिस्तान एवं संयुक्त अरब अमीरात सहित कुछ अन्य देशों में काबुली चना की अच्छी मांग बनी हुई है।