अहमदाबाद में फोर्टिफाइड गेहूं आटे के सात ब्रांडों की शुरुआत

09-Oct-2025 05:58 PM

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे प्रमुख व्यावसायिक नगर- अहमदाबाद में तीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों-आयरन फोलिक एसिड एवं विटामिन बी-12 के मिश्रण के साथ फोर्टिफाइड गेहूं आटे के साथ नए ब्रांडों की लांचिंग की गई है।

ये पोषक तत्व खून की कमी एवं कुपोषण की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं जिन सात ब्रांडों को मार्किट में उतारा गया है उसमें राधे माखन, माधवन भोग, राजभोग, राजश्री, रोहिणी गोल्ड तथा जम-जम, मुस्कान तथा शुद्ध शामिल है।

इसके अलावा लालवानी हैरी का चक्की आटा भी समूचे गुजरात में खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इससे राज्य में खासकर महिलाओं एवं बच्चों को   फायदा होगा। 

एक विश्लेषक का कहना है कि गुजरात में इन नए फोर्टिफाइड गेहूं आटे के ब्रांडों की लांचिंग महज नए ब्रांडों की शुरुआत नहीं है बल्कि फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के प्रति लोगों में आशा पोषण के प्रति प्रतिबद्ध हैं

और उत्पाद की गुणवत्ता के प्रति पूरी तरह सचेत हैं। फोर्टिफाइड गेहूं आटे का बाजार अपेक्षाकृत नया है और इसलिए इसका कारोबार जोर पकड़ने में कुछ समय लग सकता है।