अमेरिका भारत में मक्का आयात के लिए बना रहा है दवाब
18-Sep-2025 03:33 PM
अमेरिका भारत में मक्का आयात के लिए बना रहा है दवाब
★ अमेरिका का कहना है कि भारत की आबादी बहुत बड़ी है और वह अमेरिकी कॉर्न के लिए एक बड़ा बाज़ार बन सकता है।
★ अमेरिकी किसानों के पास कॉर्न का रिकॉर्ड उत्पादन है और वे नए खरीदार ढूंढ रहे हैं, चीन जैसे बाज़ारों से मांग घटी है।
★ भारत में कोटा सीमा (TRQ) तक आयात पर लगभग 15% ड्यूटी लगती है, लेकिन इससे ऊपर जाने पर ड्यूटी लगभग 50% तक बढ़ जाती है।
★ इससे अमेरिकी मक्का बहुत महंगा पड़ता है और घरेलू मक्का या अन्य देशों से आयात की तुलना में प्रतिस्पर्धी नहीं रहता।
★ साथ ही अमेरिका का अधिकांश कॉर्न जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) होता है।
★ भारत खाने या पशु आहार में जीएम मक्का के आयात की अनुमति नहीं देता।
★ एक समय नीति आयोग ने केवल एथेनॉल (ईंधन) उत्पादन के लिए जीएम मक्का आयात की अनुमति देने का सुझाव दिया था, लेकिन बाद में यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया।
★ भारत घरेलू मक्का उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है ताकि खाद्य, पशु चारा और औद्योगिक जरूरतें पूरी हो सकें।
★ भारत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम पर जोर दे रहा है, जिससे एथेनॉल की मांग बढ़ती है और मक्का का एक बड़ा हिस्सा उसी में लगता है।
★ राजनीतिक दृष्टि से कृषि क्षेत्र बहुत संवेदनशील है।
★ सस्ती विदेशी मक्का (खासतौर पर जीएम) की अनुमति देने पर किसानों और घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए सरकार सावधान है।
