अमरीका के साथ कनाडा का व्यापार अनेक वर्षों तक अनिश्चित रहने की आशंका
03-Mar-2025 03:31 PM
ओटावा। कनाडाई व्यापार वार्ताकारों का कहना है कि अमरीका के साथ अगले कुछ वर्षों तक द्विपक्षीय कारोबार में बाधा पड़ सकती है क्योंकि ट्रम्प प्रशासन की नीतियां अनिश्चित बनी रहेगी।
दरअसल अमरीका की नई सरकार हंगामेदार निर्णय ले रही है जिससे कनाडा जैसे देशों को उसके साथ कारोबार करने में काफी कठिनाई होगी।
वार्ताकार के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनका प्रशासन और उनके इर्द-गिर्द के लोग (नीति निर्माता) एक ही समय में अलग-अलग तरह का गेम खेल रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर जो परिदृश्य सामने आ रहा है वहां बाधाकारक है और उससे कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है।
अमरीका की नीतियां पहले काफी हद तक निश्चित, स्थिर एवं स्थायी होती थीं और केवल अत्यन्त आवश्यक होने पर ही उसमें व्यावहारिक परिवर्तन किए जाने थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
वहां अब जान बूझकर अनिश्चितता पैदा की जा रही है ताकि दूसरे साझीदार देशों पर दबाव बढ़ाया जा सके। कनाडा और मैक्सिको अमरीका के पड़ोसी देश हैं और ट्रम्प प्रशासन इन दोनों देशों से कारोबारी रिश्ते में बिगाड़ उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। वार्ताकारों के मुताबिक अमरीका हालात के अनिश्चित बनाकर उससे फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है।
एक व्यापार वार्ताकार के अनुसार दिखावे के लिए ट्रम्प का इरादा अपनी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए राजस्व (फंड) सृजन के वास्ते सीमा शुल्क का उपयोग करना है,
विभिन्न कंपनियों के लिए प्रोत्साहनों का निर्माण करना है ताकि उसे वापस अमरीका लाया जा सके और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था खासकर रणनीतिक उद्योगों को मजबूत बनाना है।
अमरीका की दृढ़ धारणा है कि ऐसे उपायों से भविष्य में देश की तेज तरक्की सुनिश्चित होगी और अमरीका सुपर पावर बना रहेगा।
ट्रैम्प प्रशासन का कहना है कि यदि 3 मार्च तक अमरीका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता का कोई निश्चित परिणाम सामने नहीं आया तो 4 मार्च से सभी कनाडाई उत्पादों पर 25 प्रतिशत की समान दर से आयात शुल्क लगा दिया जाएगा जबकि ऊर्जा स्रोतों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा।
ये उपाय सीमा सुरक्षा एवं ड्रग्स से सम्बन्धित हैं लेकिन अनेक जानकारों का कहना है कि ट्रम्प प्रशासन अपने निर्णय को सही साबित करने के लिए गलत आंकड़ों का सहारा ले रहा है।
