अमेरिका में दलहनों का उत्पादन अनुमान: USDA

13-Sep-2025 12:46 PM

अमेरिका में दलहनों का उत्पादन अनुमान: USDA 
काबुली चना- तीसरी सबसे बड़ी चना फसल
★ इस साल अमेरिका में चने का उत्पादन 3.13 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024 की तुलना में 32% अधिक होगा।
★ बड़े आकार (लार्ज कैलिबर) वाले चने का उत्पादन 41% बढ़कर 2,55,000 मीट्रिक टन, जबकि छोटे आकार (स्मॉल कैलिबर) वाले चने का उत्पादन सिर्फ 9% बढ़कर लगभग 83,000 मीट्रिक टन तक पहुंचा।
~~~~~~~~
मसूर
★ मसूर उत्पादन में 23% उछाल
★ USDA के अनुसार इस साल अमेरिका में मसूर का उत्पादन पिछले साल की तुलना में 23% बढ़कर 5.16 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ बोआई का अनुमानित क्षेत्र 10.7 लाख एकड़ रहा, जो पिछले अनुमान से 6% और पिछले साल से 15% अधिक है।
~~~~~
मटर
★ हरी और पीली मटर का संयुक्त उत्पादन 7,74,600 मीट्रिक टन से बढ़कर 9,54,300 मीट्रिक टन तक पहुंच सकता है।
★ बोआई क्षेत्र 11.8 लाख एकड़ रहा, जो पिछले अनुमान से 10% और पिछले साल से 21% अधिक है।
★ सीजन 2025 में न केवल अमेरिका में दलहनों का उप्तादन बढ़ा अन्य देश जैसे कि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, अफ्रीका, रूस, अर्जेंटीना में भी उप्तादन बढ़ा। 
★ विश्व में मसूर, मटर, चना, तुवर और उड़द की उपलब्धता अच्छी।