अमेरिका-मेक्सिको- कनाडा व्यापार युद्ध से भारतीय चावल को फायदा होने की संभावना
06-Mar-2025 11:21 AM
अमेरिका-मेक्सिको- कनाडा व्यापार युद्ध से भारतीय चावल को फायदा होने की संभावना
★ भारत मेक्सिको, कनाडा और अन्य देशों को चावल निर्यात कर सकता है, जो वर्तमान में अमेरिका से चावल आयात करते हैं।
★ अमेरिका हर साल 6.38 लाख टन चावल मेक्सिको और 2.5 लाख टन कनाडा को निर्यात करता है।
★ अमेरिका का चावल अब टैरिफ के कारण महंगा हो सकता है।
★ भारत ने 2023-24 में 1380 लाख टन चावल उत्पादन किया, 2024-25 में 1500 लाख टन उत्पादन का अनुमान है, जबकि घरेलू खपत 900 लाख टन के करीब है
★ इससे 2025 तक भारत के पास 400 लाख टन चावल अधिशेष होगा। वर्तमान में भारत 200 लाख चावल निर्यात कर रहा है, जो वैश्विक व्यापार का 40% हिस्सा है।
★ अभी भारत अफ्रीकी बाजारों में सस्ता, निम्न-गुणवत्ता वाला उबला और कच्चा चावल निर्यात कर रहा है।
★ जब भारत ने अपने चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, तब अमेरिका को इसका फायदा हुआ।
★ मार्च 2024 तक अमेरिका ने 7.3 लाख टन चावल मेक्सिको को निर्यात किया, जो मार्च 2023 के 2 लाख टन के मुकाबले अधिक था।
★ मांग और आपूर्ति में अंतर बना रहा, तो भारत इस अवसर का फायदा उठाकर अपना निर्यात बढ़ा सकता है, जिसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।
