अमेरिका ने भारत के एथनॉल आयात प्रतिबंध को बताया 'अनुचित व्यापार व्यवहार'

09-Apr-2025 12:18 PM

अमेरिका ने भारत के एथनॉल आयात प्रतिबंध को बताया 'अनुचित व्यापार व्यवहार'
★ अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने अपनी 2025 की राष्ट्रीय व्यापार अनुमान रिपोर्ट में भारत सहित कई देशों की 10 व्यापार नीतियों को अमेरिकी निर्यातकों के लिए हानिकारक बताया है।
★ रिपोर्ट में भारत द्वारा ईंधन उपयोग के लिए अमेरिकी एथनॉल के आयात पर प्रतिबंध को अनुचित बताया गया है। USTR का कहना है कि भारत ने भले ही पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं, लेकिन वह अभी भी विदेशी एथनॉल के आयात की अनुमति नहीं देता।
★ USTR का अनुमान है कि भारत और थाईलैंड के बाजार खुलने से अमेरिका को सालाना कम से कम 414 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त निर्यात लाभ हो सकते हैं।
★ सरकार ने 2030 तक पेट्रोल में 20% एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा। फरवरी 2025 तक यह 18 % तक पहुंचा, जो 2022 में 10 प्रतिशत था।