अमेरिकी- दलहनों का उत्पादन अगले 5 वर्षों करने का लक्ष्य: USA पल्सेस

16-Jul-2025 10:03 AM

अमेरिकी- दलहनों का उत्पादन अगले 5 वर्षों करने का लक्ष्य: USA पल्सेस
★ अमेरिका की दलहन संस्था ने 2030 तक दालों के उत्पादन और खपत को दोगुना करने की योजना पेश की।
★ यह घोषणा 7-10 जुलाई को वॉशिंगटन के स्पोकेन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में की गई।
★ USDA के अनुसार 2024 में मटर उत्पादन 7.56 लाख टन, मसूर का 4.10 लाख टन और काबुली चना का 2.55 लाख टन रहा था।
★ 2025 में मसूर को अनुमानित बिजाई 10.1 लाख एकड़ (पिछले वर्ष से +7.9%), मटर का 10.7 लाख एकड़ (+9.6%) और काबुली चना का 5.4 लाख एकड़ (+7.6%) पहुंच सकता है।