अनाजों का स्टॉक अधिक होने के कारण एफसीआई ने लिया अल्पकालिक ऋण।
09-Jun-2025 09:09 AM
अनाजों का स्टॉक अधिक होने के कारण एफसीआई ने लिया अल्पकालिक ऋण।
★ खाद्य निगम (एफसीआई) ने आर्थिक लागत बढ़ने के कारण, साल के पहले दो महीनों में रुपए 27,590 करोड़ की खाद्य सब्सिडी के जल्दी रिलीज होने के बावजूद, 19,190 करोड़ रुपये का अल्पकालिक ऋण लिया है।
★ एफसीआई के पास 746.7 लाख टन अनाज का स्टॉक है, जिसमें 380.1 चावल और 366.5 लाख टन गेहूं शामिल है। यह स्टॉक जुलाई 1 के लिए निर्धारित बफर 411.2 लाख टन से काफी अधिक।
★ एफसीआई पिछले कई वर्षों से 760 लाख टन से अधिक अनाज खरीद रही है, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत जरूरत लगभग 560-580 लाख टन है, जिससे स्टॉक बढ़ रहे हैं और आर्थिक लागत बढ़ रही है।
★ 2025-26 के लिए एफसीआई की चावल के लिए आर्थिक लागत रुपए 41.73 प्रति किलो और गेहूं के लिए रुपए 29.80 प्रति किलो अनुमानित है, जो 2024-25 के रुपए 40.42 और रुपए 28.50 प्रति किलो से अधिक है।
★ बढ़ते स्टॉक और सब्सिडी के कारण लोन की जरुरत पड़ी।
