अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

17-Sep-2025 08:14 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
NASS के क्रॉप प्रोग्रेस डाटा के अनुसार अमेरिका में स्प्रिंग व्हीट की 94% कटाई हो चुकी है, जो सामान्य से 2% तेज है। विंटर व्हीट की बुवाई 11% हुई है, जबकि 5 साल का औसत 13% है।
फ्रांस के कृषि मंत्रालय के अनुसार देश की गेहूं की फसल का अनुमान 33.3 मिलियन टन लगाया गया है, जो पिछले महीने के अनुमान से 0.2 मिलियन टन अधिक है। यूरोपीय आयोग ने जुलाई से 14 सितंबर तक यूरोपीय संघ के गेहूं निर्यात को 3.78 मिलियन टन बताया है, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.95 मिलियन टन कम है।