अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

07-Feb-2025 09:05 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
★ USDA के अनुसार 30 जनवरी वाले सप्ताह में अमरीका से 4.38 लाख टन गेहूं निर्यात सौदे हुए।
★ मेक्सिको ने सबसे अधिक 1.22 व अज्ञात जगह 1.1 लाख टन के सौदे किये गये।
★ जापान ने 0.96 लाख टन गेहूं खरीद टेंडर किये जारी।
★ साउथ कोरिया करेगा 30 हजार टन अमरीकी व कनाडाई गेहूं की खरीदी।
~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ एफसीआई द्वारा गेहूं खरीद मात्रा बढ़ाए जाने व घटे भावों पर टेंडर पास होने से कीमतों में गिरावट देखी गयी।
★ 1 फरवरी को दिल्ली गेहूं 3100 रुपए प्रति क्विंटल था जो 3125 रुपए के उच्चतम स्तर पर आया परन्तु 06 फरवरी को 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। अन्य मंडियों में भी कीमतों पर बना दबाव।
★ इस वर्ष गेहूं बिजाई बढ़ी। उत्पादन बढ़ना सामान्य सी बात परन्तु देखना होगा मौसम का क्या रुख रहता है। पिछले तीन सीजन से मौसंम की मार, कभी तेज धुप व कभी तेज बारिश का असर फसल पर पड़ा, जिससे कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, गेहूं का भविष्य मौसम पर निर्भर।