अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

22-Apr-2025 08:20 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
साप्ताहिक क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, अब तक स्प्रिंग व्हीट (गेंहूं) की 17% बुआई हो चुकी है, जो 5 साल के औसत (12%) से आगे है। 2% फसल अंकुरित भी हो चुकी है, जो सामान्य के बराबर है।
विंटर व्हीट की 15% फसल अब तक हेडेड (बालियों का विकास) हो चुकी है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत अंक आगे है। हालांकि, विंटर व्हीट की गुणवत्ता रेटिंग में 2% की गिरावट आई है और अब यह 45% गुड/एक्सीलेंट पर है। ब्रुगलर500 इंडेक्स भी 4 अंक गिरकर 325 पर आ गया है।
आने वाले सप्ताह में टेक्सास से लेकर साउथ डकोटा तक के प्लेन्स राज्यों में अच्छी वर्षा की संभावना जताई गई है, जो फसलों की स्थिति को प्रभावित कर सकती है।
USDA की एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 510,250 मीट्रिक टन (करीब 18.75 मिलियन बुशेल) गेहूं का निर्यात हुआ। यह पिछले सप्ताह से 16.55% कम था, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 13.31% अधिक।
इस सप्ताह वियतनाम को 133,547 MT, मेक्सिको को 89,273 MT, और फिलीपींस को 64,683 MT गेहूं भेजा गया। वर्तमान विपणन वर्ष में अब तक कुल 18.81 MMT (691.24 मिलियन बुशेल) का निर्यात हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 14.43% अधिक है।
Commitment of Traders रिपोर्ट के अनुसार, CBT गेहूं फ्यूचर्स और ऑप्शंस में सट्टेबाजों ने 5,693 कॉन्ट्रैक्ट्स की कटौती की है और अब उनका नेट शॉर्ट पोजिशन 96,439 कॉन्ट्रैक्ट्स पर है। KC गेहूं में 2,462 कॉन्ट्रैक्ट्स की कमी के साथ अब उनका नेट शॉर्ट पोजिशन 47,372 कॉन्ट्रैक्ट्स पर है (15 अप्रैल तक की स्थिति)।