अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
12-Aug-2025 08:13 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
यूएसडीए की साप्ताहिक क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में मक्का की फसल 94% सिल्किंग अवस्था में है, जिसमें 58% डो स्टेज में और 14% डेंटेड अवस्था में है। इस सप्ताह फसल की स्थिति में 1 अंक की गिरावट दर्ज की गई और यह 72% गुड/एक्सलेंट तथा ब्रग्लर500 इंडेक्स पर 383 अंक पर रही।
आज सुबह जारी एक्सपोर्ट इंस्पेक्शंस रिपोर्ट में 8 अगस्त के सप्ताह में कुल 14.92 लाख मीट्रिक टन (58.74 मिलियन बुशेल) मक्का की शिपमेंट दर्ज हुई, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 16.13% अधिक और 2024 के इसी सप्ताह से 51.28% ज्यादा है। इसमें मेक्सिको को 5,00,209 टन, जापान को 2,61,366 टन और 1,98,072 टन अन्य गंतव्यों के लिए भेजा गया। मार्केटिंग वर्ष की अब तक की कुल शिपमेंट 6.3127 करोड़ टन (2.485 अरब बुशेल) रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 28.98% अधिक है।
अगले सप्ताह आने वाली यूएसडीए क्रॉप प्रोडक्शन रिपोर्ट से पहले, ब्लूमबर्ग द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय मक्का उपज का औसत अनुमान 184.3 बुशेल प्रति एकड़ है, जिसमें अनुमान 181 से 189 बुशेल प्रति एकड़ के बीच है। कुल उत्पादन का अनुमान 15.995 अरब बुशेल है, जो पिछले महीने के वास्डे अनुमान से 290 मिलियन बुशेल अधिक है। पुराने फसल वर्ष के मक्का का स्टॉक 1.325 अरब बुशेल अनुमानित है, जो पिछले महीने से 15 मिलियन बुशेल कम है, जबकि नए फसल वर्ष का स्टॉक 240 मिलियन बुशेल बढ़कर 1.9 अरब बुशेल होने का अनुमान है।
एपीके-इनफॉर्म ने 2025 की यूक्रेन मक्का फसल का अनुमान 2.5 मिलियन टन बढ़ाकर 2.75 करोड़ टन कर दिया है, जबकि देश के उप अर्थव्यवस्था मंत्री ने इसे 2 मिलियन टन बढ़ाकर 2.8 करोड़ टन बताया है। एगुरल ने बताया कि ब्राजील की दूसरी मक्का फसल की कटाई 88% पूरी हो चुकी है।
