अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
12-Sep-2025 08:10 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
निर्यात बिक्री के आंकड़ों के अनुसार 4 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में कुल 5,39,900 टन मक्का की बिक्री हुई। इसमें मेक्सिको ने 2,56,500 टन और जापान ने 1,43,700 टन खरीदा। इसके अलावा 2024/25 विपणन वर्ष से 11.7 लाख टन का कैरी ओवर हुआ। 2025/26 के लिए कुल मक्का बिक्री 2.2601 करोड़ टन पर शुरू हुई है, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
कॉनाब के अनुसार ब्राज़ील का 2024/25 का मक्का उत्पादन 26.7 लाख टन बढ़ाकर 13.967 करोड़ टन कर दिया गया है।
