अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

17-Sep-2025 08:12 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
क्रॉप प्रोग्रेस डाटा के अनुसार अमेरिकी मक्का की फसल 7% कट चुकी है, जो 5 साल के औसत के बराबर है। फसल की स्थिति रेटिंग 1% घटकर 67% गुड/एक्सीलेंट रही, जबकि ब्रुगलर500 इंडेक्स 3 अंक गिरकर 372 पर आ गया। प्रमुख राज्यों में केवल इलिनॉय (+2), नेब्रास्का (+3) और ओहायो (+1) में स्थिति सुधरी। इंडियाना (-7), आयोवा (-4), मिनेसोटा (-3), मिसौरी (-3) और नॉर्थ डकोटा (-4) में स्थिति कमजोर हुई।
प्रारंभिक कटाई रिपोर्टों के अनुसार कुछ जगहों पर पैदावार पिछले साल से कम दिखाई दे रही है। बाजार यह देखने की कोशिश करेगा कि क्या यह व्यापक रुझान है या सिर्फ शुरुआती फसल की वजह से ऐसा लग रहा है।
एनेक एजेंसी का अनुमान है कि ब्राजील का मक्का निर्यात सितंबर में 7.12 मिलियन टन रहेगा, जो पिछले हफ्ते के अनुमान से 0.16 मिलियन टन अधिक है।