अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

18-Sep-2025 08:10 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
साप्ताहिक EIA रिपोर्ट के अनुसार 12 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में एथनॉल उत्पादन 50,000 बैरल प्रति दिन घटकर 10.55 लाख बैरल प्रति दिन रहा। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में 6,000 बैरल प्रति दिन अधिक है। एथनॉल का स्टॉक 2.35 लाख बैरल घटकर 2.2602 करोड़ बैरल पर आ गया। रिफाइनरियों में एथनॉल की खपत 42,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 9.22 लाख बैरल प्रति दिन हो गई।
USDA की निर्यात बिक्री रिपोर्ट में 11 सितम्बर को समाप्त सप्ताह के लिए 2025/26 सीजन की मक्का बिक्री 0.5 से 1.9 मिलियन टन के बीच रहने का अनुमान है।
दक्षिण कोरिया के एक निजी आयातक ने पिछले सप्ताह के अंत में एक टेंडर में 65,000 टन मक्का खरीदा। स्टैट्स कनाडा के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कनाडा का मक्का उत्पादन 1% बढ़कर 1.55 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है और अगस्त के अनुमान के करीब है।