अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
07-Feb-2025 09:03 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ 30 जनवरी वाले सप्ताह में अमरीका से 14.77 लाख टन मक्का निर्यात बुकिंग की गयी जिसमें से मेक्सिको ने 2.5, जापान ने 2.14, साउथ कोरिया ने 2.1 लाख टन ख़रीदा।
★ अर्जेंटीना में मक्का की केवल 25% फसल स्थिति बेहद अच्छी, बारिश न पड़ने से फसल की रेटिंग खराब।
~~~~~~~~~~~~~
घरेलू मक्का बाजार
★ मक्का की कीमतों पर मामूली असर।
★ एफसीआई द्वारा चावल से एथनोल बनाने की घोषणा की बाद मक्का की बढ़ती कीमतें रुकी व बाजार स्थिर हुए।
★ एफसीआई ने 2250 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 24 लाख टन चावल डिस्टिलरी को बेचने की घोषणा की।
★ शुरूआती दौर में एथनोल की नई व बढ़ती डिमांड के कारण मक्का की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची परन्तु अब हर क्षेत्र में मक्का की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है यानी भविष्य में उपलब्धता बढ़ेगी।
★ मक्का बाजर पहले से ही चरम पर पहुंचे, कीमतों में तेजी की उम्मीद कम।
★ अन्य विकल्पों जैसे कि चावल, चीनी से एथनोल उत्पादन की दी अनुमति जिससे मक्का डिमांड पर असर पड़ रहा है।
