अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
12-Sep-2025 08:11 AM
अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
यूएसडीए की साप्ताहिक निर्यात बिक्री रिपोर्ट के अनुसार 4 सितम्बर वाले सप्ताह में 2025/26 के लिए 5,41,055 टन बिक्री दर्ज हुई। इसमें अज्ञात गंतव्यों के लिए सबसे अधिक 4,31,700 टन और ताइवान के लिए 62,000 टन बेचा गया। कुल 7,67,049 टन 2024/25 की अप्रेषित बिक्री नए विपणन वर्ष में कैरी ओवर हुई। 2025/26 विपणन वर्ष की कुल प्रतिबद्धताएँ 93.5 लाख टन पर शुरू हुईं, जो 2009/10 के बाद सबसे कम हैं। चीन को 67,849 टन 2024/25 की बिक्री देर से रिपोर्ट की गई।
सोयाबीन मील की बिक्री 3,57,463 टन रही, जो विश्लेषकों के अनुमान (50,000 से 9,00,000 टन) के बीच है। सोयाबीन तेल में 6,421 टन की शुद्ध कमी दर्ज हुई, जबकि उम्मीदें 0 से 16,000 टन की थीं।
एनओपीए का डाटा सोमवार को जारी होगा, जहां व्यापारी अगस्त क्रश को 182.857 मिलियन बुशल मान रहे हैं।
कॉनाब ने 2024/25 के लिए सोयाबीन उत्पादन अनुमान 19.2 लाख टन बढ़ाकर 17.147 करोड़ टन कर दिया है।
