अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार
07-Feb-2025 09:04 AM
अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार
★ आज KLCE बाजार बढ़त के साथ खुले।
★ अमरीका से 30 जनवरी वाले सप्ताह में 3.87 लाख टन सोया, 5.3 लाख टन सोयामील व 188 टन सोया तेल निर्यात सौदे हुए।
★ 30 हजार टन की बिक्री में से 15 हजार टन के आर्डर भी कैंसिल हुए।
★ चीन ने सबसे अधिक 2 लाख टन से अधिक, नीदरलैंड ने 1.25 लाख टन सोया अमरीका से ख़रीदा।
★ BAGE के अनुसार अर्जेंटीना में सोया की केवल 17% फसल अच्छी, जो गत सप्ताह 20% थी, 32% फसल स्थिति बेहद खराब, कारण बारिश न आना।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू तेल तिलहन बाजार
★ भारतीय तेल तिलहन बाजार में भी मंदी का रुख जारी।
★ घरेलू बाजार में तेल तिलहन की कीमतों पर दबाव जारी। सोया भाव MSP से नीचे। कई बड़े किसानों ने माल रोका। तेल व सोयामील की डिमांड न आने से क्रशिंग भी घटी। यही स्थिति सरसों की।
★ बढ़ते आयात से खाद्य तेलों की कीमतों पर बना दबाव। जिसका असर इस वर्ष सरसों फसल पर पड़ा।
★ एरिया घटा, सरसों बिजाई गत वर्ष से रही कमजोर। नई फसल जल्द ही आने लगेगी। कीमतें MSP से नीचे होने से इस बार फिर सरकारी खरीद बढ़ सकती है जो आगे चलकर बाजारों उपलब्धता बनाए रखेगी। कुल मिलाकर फ़िलहाल तेजी में व्यापार न करें।
