अंतर्राष्ट्रीय/घरेलू गेहूं बाजार
10-Apr-2025 08:51 AM
अंतर्राष्ट्रीय/घरेलू गेहूं बाजार
★ अमरीकी राष्ट्रपति ने चीन के अलावा अन्य देशों पर लगाये जाने वाले टैरिफ को 90 दिन तक रोका। इन 90 दिन में केवल 10% टैक्स लगाया जाएगा।
★ चीन के सभी उत्पादों और 125% का भारी शुल्क लगाया गया।
★ USDA के अनुसार कल अमरीका से 1-4 लाख टन पुराना व 2 लाख टन नया गेहूं निर्यात संभावित।
★ USDA रिपोर्ट में विश्व में गेहूं का स्टॉक 3 लाख टन घटाकर 2603.9 लाख टन होने की उम्मीद।
★ भारत में गेहूं की जोरदार फसल क्वालिटी अच्छी। लगभग सभी राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू। खरीद आंकड़ा 23 लाख टन के पार पहुंचा।
★ खरीद मामले में मध्य प्रदेश पहले व राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा।
★ बड़ी फसल की आवक को देख कीमतें MSP से नीचे आई। उत्पादन बढ़ने व आवक के दबाव से कीमतों पर बना दबाव।
★ उत्तर प्रदेश में भी गेहूं की आवक अगले 15 दिनों में जोर पकड़ेगी।
★ मध्य प्रदेश व राजस्थान में बोनस की घोषणा किए जाने से सरकारी कांटे पर माल अधिक तुला परन्तु उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में गेहूं की डिमांड कम भावों के कारण बनी रहेगी। स्टॉक करने का पर्याप्त समय आ चुका है परन्तु भविष्य में पिछले साल वाली तेजी की कल्पना न करें।
