बांग्लादेश- चावल आयात के लिए 242 कंपनियों को मिली अनुमति
11-Aug-2025 09:23 AM
बांग्लादेश- चावल आयात के लिए 242 कंपनियों को मिली अनुमति
★ चावल के दाम में बढ़ोतरी को नियंत्रित करने और बाजार को स्थिर रखने के लिए सरकार ने 242 निजी कंपनियों को कुल 5 लाख मीट्रिक टन चावल (पारबॉयल्ड और कच्चा दोनों) आयात करने की अनुमति दी है।
★ कुल मात्रा में से 4.61 लाख टन पारबॉयल्ड चावल और 39,000 टन कच्चा चावल होगा।
★ सभी आयातित चावल में टूटे दानों की मात्रा 5% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
★ आयातकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पूरा आवंटित स्टॉक 30 सितंबर तक बांग्लादेश में ही बाजार में बेच दिया जाए।
★ मात्रा, भंडारण और वितरण की विस्तृत जानकारी संबंधित ज़िला खाद्य नियंत्रक को देनी होगी।
★ स्वीकृत आवंटन से अधिक के लिए कोई इंपोर्ट परमिट (IP) जारी या उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
★ आयातित चावल को मूल पैकेजिंग में ही बेचना होगा — किसी अन्य कंपनी के नाम से री-पैकेजिंग करना प्रतिबंधित है।
★ भारत से सबसे अधिक चावल निर्यात होने की संभावनाएं जिससे कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
