भारी आयात के कारण मटर किसान, व्यापारी, आयातक सभी को हुआ नुकसान

08-Feb-2025 08:58 AM

भारी आयात के कारण मटर किसान, व्यापारी, आयातक सभी को हुआ नुकसान
★ विभिन्न दलहनों की उपलब्धता बनाए रखने व उपभोक्ता को सही दाम दिलाने के लिए सरकार द्वारा मटर आयात खोला गया। जिससे अन्य दलहन की कीमतों पर भी गहरा असर पड़ा।
★ शुरूआती दौर में ऊंचे भावों पर सौदे किये गये उसके बाद बाजार धाराशायी हुए। उसके बाद आयातक, ट्रेडर्स को भारी नुकसान हुआ। यह नुकसान हजारों/करोड़ों रुपए में बताया जा रहा है। मटर व्यापारियों की टूटी कमर।
★ कई आयातकों, व्यापारियों का निकला दिवाला। किसानों को भी नहीं मिल रहे भाव।
★ 1.5 साल पहले जो मटर 4000 रुपए प्रति क्विंटल थी अब 3200-3500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है हालाँकि 3-4 दिन से मटर में मजबूती देखी गयी जिसका कारण आयात अवधि को न बढ़ाए जाना है।
★ लगता है कि सरकार मटर आयात पर पहले की तरह भारी-भरकम आयात शुल्क लगा सकती है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मटर पर पुनः आयात शुल्क लगाया जा सकता है परन्तु पिछली बार की तरह भारी-भरकम नहीं।
★ अगर आयात शुल्क लगाया गया तो आयात अवधि को भी बढ़ाया जा सकता है।
★ देखना होगा कि मटर आयात मामले में सरकार द्वारा क्या फैसला लिया जाता है।