भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता निर्णायक मोड़ पर, कृषि पर भारत का सख्त रुख बरकरार

01-Jul-2025 08:42 AM

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता निर्णायक मोड़ पर, कृषि पर भारत का सख्त रुख बरकरार
★ ये वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका की 26% प्रतिकारी टैरिफ लगाने की योजना पर 90 दिन की छूट 9 जुलाई को समाप्त हो रही है।
★ वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन में वार्ता कर रहा है, जो अगले 2-3 दिन और चल सकती है।
★ अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि क्षेत्र में टैरिफ कम करे, जबकि भारत की प्राथमिकता परिधान और चमड़े जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क हटवाने की है।
★ यदि वार्ता विफल रही तो भारत को 26% टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।
★ वित्त मंत्री भी कह चुकी हैं कि कृषि और डेयरी भारत की "रेड लाइन" हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं होगा।
★ अमेरिका भारत को GMO सोयाबीन, मक्का जैसे जिंसों को आयात करने पर जोर डाल रहा है।