भारत बढ़ा सकता है खाद्य तेलों की आयात ड्यूटी: TOI

22-Feb-2025 09:09 AM

भारत बढ़ा सकता है खाद्य तेलों की आयात ड्यूटी: TOI
★ टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) के अनुसार खाद्य तेलों को लेकर अंतरमंत्रालय में हुई मीटिंग कहा गया कि खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी की जा सकती है जिसकी सूचना जल्द आएगी।
★ सितम्बर 2024 में क्रूड व रिफाइंड तेलों पर सरकार द्वारा 20% बढ़ोत्तरी की गयी थी।
★ इस बढ़ोत्तरी के बाद क्रूड तेलों का आयात शुल्क 27.5% पहुंचा जो पहले 5.5% था व रिफाइंड तेलों का आयात शुल्क 35.75% पहुंचा।
★ यह शुल्क इसलिए बढ़ाया गया था कि किसानों को सोया के मिलें अच्छे भाव परन्तु उसके बावजूद कीमतों में देखी गयी गिरावट।
★ अभी हाल ही में पाम तेल की लगातार बढ़ती कीमतों को देख आयातकों ने 1 लाख टन क्रूड पाम तेल (मार्च-जून शिपमेंट डिलीवरी) के आर्डर किये कैंसिल।
★ लम्बे समय से खाद्य तेलों के आयात को लेकर विभिन्न चर्चाएँ जारी, अब तो देश के बड़े अखबारों, वेबसाइट पर भी यह खबर आने लगी।