भारत बंदरगाहों पर तेल स्टॉक में 5% की गिरावट
09-Jun-2025 09:30 AM
भारत बंदरगाहों पर तेल स्टॉक में 5% की गिरावट
★ 31 मई 2025 तक भारत के प्रमुख बंदरगाहों पर कुल तेल भंडार 6.83 लाख टन रहने की संभावनाएं, जो 15 मई की तुलना में 5% कम है।
★ सीपीओ (क्रूड पाम ऑयल) का स्टॉक 8% गिरकर 1.61 लाख टन रहा, जबकि ऑयलिन में 26% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह केवल 67,316 टन रह गया।
★ क्रूड सोयाबीन ऑयल 4% बढ़कर 2.20 लाख टन परन्तु क्रूड सनफ्लावर ऑयल स्टॉक मामूली रूप से 3% गिरकर 2.22 लाख टन रहा।
★ अन्य तेलों की श्रेणी में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई – 69% की गिरावट के साथ स्टॉक केवल 3,973 टन रहा।
★ भारत द्वारा आयात आयात शुल्क में की गई कटौती से देश में क्रूड तेलों का आयात बढ़ेगा तथा रिफाइंड तेलों का घटेगा।
★ आयात शुल्क में इस कटौती से केवल रिफाइनर्स और उपभोगकर्ता को मिलेगा फ़ायदा परन्तु किसानों, व्यापारियों को इससे नुकसान ही होगा।
