भारत- चना आयात में भारी गिरावट का अनुमान
17-Jul-2025 12:20 PM
भारत- चना आयात में भारी गिरावट का अनुमान
★ वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का कुल चना आयात 15,896 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष (2024-25) की इसी अवधि में हुए 41,653 मीट्रिक टन आयात की तुलना में लगभग 25,757 मीट्रिक टन कम है।
★ अप्रैल 2025 में भारत ने 14,336 टन चने का आयात किया, जबकि मई और जून के लिए क्रमशः 1,200 टन और 360 टन का अनुमान है।
★ वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जून तक 41,653 टन चने का आयात हुआ था।
★ यदि पिछले वर्षों की तुलना की जाए तो:
~~~~~~~~~~
★ 2023-24 में अप्रैल-जून के दौरान कुल 824 टन, 2022-23 में 4,891 टन और 2021-22 में 11,858 टन था।
★ अभी तक आयात में भारी गिरावट दिख रहे है जिसका कारण ऑस्ट्रेलिया में स्टॉक कम होना है।
★ ऑस्ट्रेलिया में नई चना फसल अक्टूबर से शुरू होगी तक तक त्योहारी मांग भी निकल चुकी होगी।
★ भविष्य में चना की कीमतों में अच्छी तेजी की उम्मीद।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
