भारत की काजू गिरी निर्यात में ऐतिहासिक गिरावट, वियतनाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर

26-May-2025 12:39 PM

भारत की काजू गिरी निर्यात में ऐतिहासिक गिरावट, वियतनाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर
★ वैश्विक काजू उत्पादन में 43% हिस्सेदारी होने के बावजूद, भारत का काजू निर्यात घटकर मात्र 8% रह गया है। बीते दशक में भारत का निर्यात 1,20,000 मीट्रिक टन से घटकर 45,000 मीट्रिक टन रह गया है।
★ भारत में घरेलू खपत 3 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 4.5 लाख टन पहुंचा, जबकि उत्पादन 2 लाख टन पर स्थिर है।
★ भारत को खपत पूरा काने के लिए लगभग 60% काजू आयात करना पड़ता है।
★ प्रोसेसिंग लागत भारत में वियतनाम की तुलना में अधिक है। प्रमुख काजू ग्रेड W320 की कीमत वियतनाम में $3.30 प्रति पाउंड है, जबकि भारत में यह $3.80 है।
★ इसके उलट बीते दो दशकों में वियतनाम अब विश्व में निर्यात मामले में नंबर एक पर आ चुका है।
★ पिछले पाँच वर्षों में वियतनाम का काजू निर्यात लगभग दोगुना हो गया है।
★ वियतनाम ने कंबोडिया से कच्चे काजू आयात भी बढ़ा जिससे वियतनाम में प्रोसेसिंग और निर्यात बढ़ा।