भारत का खाद्य तेल आयात: मार्च में गिरावट, पाम ऑयल 3 महीने के निचले स्तर पर

02-Apr-2026 05:58 PM

भारत का खाद्य तेल आयात: मार्च में गिरावट, पाम ऑयल 3 महीने के निचले स्तर पर
★ मार्च 2026 में भारत के खाद्य तेल आयात में कमजोरी देखने को मिली। पाम ऑयल के दाम बढ़ने से आयात में करीब 19% की गिरावट आई और यह घटकर 6.89 लाख टन रह गया, जो पिछले तीन महीनों का निचला स्तर है (फरवरी: 8.47 लाख टन)।
★ पाम ऑयल महंगा होने से रिफाइनर्स ने खरीद घटाई
★ सोयाबीन तेल आयात में 3% की हल्की कमी (लगभग 2.90 लाख टन) और सूरजमुखी तेल आयात में 36% की बढ़ोतरी (लगभग 1.98 लाख टन) रहा।
★ कुल मिलाकर, भारत का कुल खाद्य तेल आयात मार्च में करीब 9% घटकर 11.8 लाख टन रहा, जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे कम है।
★ नेपाल से करीब 60,000 टन खाद्य तेल (मुख्यतः सोयाबीन तेल) का आयात हुआ
★ कम आयात से घरेलू तिलहन कीमतों को सहारा मिल सकता है, लेकिन स्टॉक घटने पर आने वाले महीनों में आयात फिर बढ़ सकता है।