भारत में पीली मटर के आयात का अनुमान 32 लाख मीट्रिक टन के पार
09-Apr-2025 03:09 PM
भारत में पीली मटर के आयात का अनुमान 32 लाख मीट्रिक टन के पार
★ दिसंबर 2023 से मार्च 2025 तक की अवधि के लिए भारत में पीली मटर (Yellow Pea, HS Code 07131010) के आयात का अनुमान 32,13,413 मीट्रिक टन तक पहुंच सकता है।
★ अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान कुल अनुमानित आयात 20,44,283 मीट्रिक टन बताया गया है।
★ दिसंबर 2023 से मार्च 2025 तक कनाडा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना रहेगा, जिससे 16,59,261 मीट्रिक टन पीली मटर के आयात की संभावना है। उसके बाद रूस से 9,39,187.67 मीट्रिक टन और तुर्की से 2,34,382.36 मीट्रिक टन के आयात का अनुमान है।
★ अन्य प्रमुख देशों से अनुमानित आयात:
यूक्रेन – 55,933 मीट्रिक टन
लिथुआनिया – 67,628.66 मीट्रिक टन
यूके – 32,772.85 मीट्रिक टन
अमेरिका – 16,122.06 मीट्रिक टन
नीदरलैंड – 34,485.47 मीट्रिक टन
★ फरवरी और मार्च 2025 के लिए अनुमानित आयात क्रमशः 44,632 और 39,149 मीट्रिक टन है।
