भारत में दालों के आयात में 2024-25 में जबरदस्त उछाल, अनुमानित आंकड़ा 67 लाख टन पार
09-Apr-2025 03:11 PM
भारत में दालों के आयात में 2024-25 में जबरदस्त उछाल, अनुमानित आंकड़ा 67 लाख टन पार
★ भारत में दालों के आयात को लेकर 2024-25 में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष में कुल 67.05 लाख टन दालों के आयात का अनुमान है, जो 2023-24 के 44.03 लाख टन से काफी अधिक है।
★ दालवार अनुमानित आयात (2024-25)
चना (देशी चना): 13.13 लाख टन
उड़द: 8.23 लाख टन
मूंग: 0.24 लाख टन
मसूर: 12.86 लाख टन
तुअर (अरहर): 12.39 लाख टन
पीली मटर (Yellow Pea): 20.44 लाख टन
★ पिछले वर्षों से तुलना करें तो 2020-21 में कुल दाल आयात 21.48 लाख टन था, जो 2021-22 में बढ़कर 38.26 लाख टन हुआ और 2022-23 में यह 33.56 लाख टन रहा।
★ 2024-25 में सबसे अधिक आयात पीली मटर (20.44 लाख टन) का होने की संभावना है।
