भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में मसूर के आयात में गिरावट का अनुमान

09-Apr-2025 03:05 PM

भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में मसूर के आयात में गिरावट का अनुमान  
★ ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत द्वारा मसूर (HS कोड 07134000) का अनुमानित आयात 12,86,535 मीट्रिक टन रह सकता है। यह आंकड़ा पिछले साल 2023-24 के 16,76,095 मीट्रिक टन से 3,89,559.8 मीट्रिक टन कम है।
★ हालांकि, यह अनुमान 2022-23 और 2021-22 के मुकाबले अधिक है।  
★ वित्त वर्ष 2022-23 में मसूर का कुल आयात 8,58,438 मीट्रिक टन रहा था जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 6,67,431 मीट्रिक टन था।  
★ जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में भारी मात्रा में आयात का अनुमान है:  
जनवरी में 2,34,326 मीट्रिक टन  
फरवरी में 1,51,373 मीट्रिक टन  
मार्च में 1,68,413 मीट्रिक टन  
★ पिछले वर्षों की तुलना में आंकड़े:  
वित्त वर्ष 2020-21: 11,16,174 मीट्रिक टन  
वित्त वर्ष 2019-20: 8,54,460 मीट्रिक टन  
★ वर्ष दर वर्ष तुलना:  
2024-25 बनाम 2023-24: 3,89,559.8 मीट्रिक टन कम  
2024-25 बनाम 2022-23: 4,28,097 मीट्रिक टन अधिक
2024-25 बनाम 2021-22: 6,19,104 मीट्रिक टन की अधिक