भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में देसी चने के आयात में जबरदस्त बढ़ोतरी का अनुमान

09-Apr-2025 02:49 PM

भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में देसी चने के आयात में जबरदस्त बढ़ोतरी का अनुमान
★ अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, इस साल भारत 13,13,237 मीट्रिक टन चना आयात कर सकता है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 11.49 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
★ HS कोड 07132020 के अंतर्गत आने वाले इन आंकड़ों के अनुसार, यह आयात पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 1,63,992 मीट्रिक टन से लगभग 8 गुना ज्यादा है।
★ जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा 5,03,479 मीट्रिक टन आयात का अनुमान है, जो दिसंबर से तीन गुना से भी अधिक है।
★ फरवरी और मार्च 2025 में भी आयात क्रमशः 2,69,246 और 1,80,118 मीट्रिक टन रहने की उम्मीद है।
★ पिछले वर्षों की तुलना में यह आंकड़े काफी ज्यादा हैं:
FY 22-23: 59,255 
FY 21-22: 1,40,486
FY 20-21: 1,40,991
FY 19-20: 1,17,839

★ वर्ष दर वर्ष तुलना:
FY 24-25 बनाम FY 23-24: +11,49,245 मीट्रिक टन
FY 24-25 बनाम FY 22-23: +12,53,982 मीट्रिक टन
FY 24-25 बनाम FY 21-22: +11,72,751 मीट्रिक टन