भारत – उड़द (ब्लैक मैटपे) आयात अनुमान: जून तिमाही में मामूली गिरावट, सालाना आयात बना मजबूत आंकड़ा
19-Jul-2025 01:42 PM
भारत – उड़द (ब्लैक मैटपे) आयात अनुमान: जून तिमाही में मामूली गिरावट, सालाना आयात बना मजबूत आंकड़ा
★ वित्त वर्ष 2025–26 की अप्रैल से जून तिमाही में भारत का कुल अनुमानित उड़द (HS Code: 07133110) आयात 1,96,877 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष (FY 2024–25) की समान तिमाही में हुए 1,99,859 मीट्रिक टन आयात की तुलना में लगभग 2,982 टन कम है।
FY 2025–26 में अब तक:
★ अप्रैल 2025 में उड़द आयात 98,798 टन रहा, जबकि अप्रैल 2024 में यह 55,435.6 टन था।
★ मई 2025 में 56,362 टन उड़द आयात हुआ, जबकि मई 2024 में यह 77,775 टन था।
★ जून 2025 के लिए अनुमानित आयात 41,717 टन है, जो पिछले साल जून के 66,649 टन से कम है।
★ इस प्रकार अप्रैल में बढ़त के बावजूद मई और जून में गिरावट आई, जिससे तिमाही के अंत में कुल आयात में 1.5% की मामूली कमी देखी गई।
★ हालांकि, यदि FY 2025–26 की तुलना पिछले वर्षों से की जाए, तो यह आयात अब भी कई सालों से अधिक है:
★ FY 2023–24 में अप्रैल-जून के दौरान 97,626 टन उड़द आयात हुआ था।
★ FY 2022–23 में यह मात्रा 76,355 टन थी।
★ FY 2021–22 में 77,674 टन और FY 2020–21 में 3,44,790 टन उड़द का आयात दर्ज हुआ था।
★ FY 2024–25 में पूरे वर्ष में भारत ने रिकॉर्ड 8.20 लाख टन उड़द आयात किया था, जो अब तक का सबसे अधिक रहा है। इसकी तुलना में FY 2025–26 की शुरुआत सकारात्मक बनी हुई है।
★ म्यांमार से उड़द आयात ऐसे ही जारी रह सकता है, पिछले सीजन में म्यांमार में रिकॉर्ड उड़द का उत्पादन किया था जिसकी सप्लाई अभी भी अच्छी बनी हुई है।
★ उड़द की घरेलू मांग और त्योहारी सीजन को देखते हुए आयात की गति आगे भी बनी रहने की संभावना है।
★ कीमतों में विशेष तेजी की उम्मीद कम।
