ब्राजील उत्पादन में वृद्धि, चीन की कमजोर मांग के चलते 2025 में सोयाबीन के बाजार में मंदी के संकेत
21-Dec-2024 10:30 AM
ब्राजील उत्पादन में वृद्धि, चीन की कमजोर मांग के चलते 2025 में सोयाबीन के बाजार में मंदी के संकेत
★ मंदी के अन्य कारण अमेरिकी बायोफ्यूल नीति में असमंजस और अमेरिका-चीन व्यापार विवाद भी है।
★ यदि अमेरिका चीन पर अधिक शुल्क लगाए, तो सोयाबीन के आयात पर असर पड़ेगा, चीन अमेरिका से सबसे बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदता है।
★ अमेरिका में सोयाबीन क्षेत्र में 4.2% का इजाफा और उत्पादन में 7% की वृद्धि अनुमानित, जिससे वैश्विक स्टॉक बढ़ेंगे।
★ ब्राजील और इंडोनेशिया में बायोडीजल ब्लेंडिंग में वृद्धि से कुछ सकारात्मक असर हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से मंदी के प्रभाव को कवर कर पाना मुश्किल।
~~~~~~~~~~~~~
★ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में मंदी आने का असर भारत पर पड़ सकता है। सस्ता सोयाबीन होने से सोयातेल और सोयामील की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें घाट सकती है।
★ भारत में सोयंबान के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 4,892 प्रति क्विंटल से कम।
★ मंदी आने से किसान अन्य फसलों मक्का, गेहूं, चना की ओर रुख कर सकते हैं।
