ब्राज़ील में बढ़ा चीनी उत्पादन

18-Sep-2025 03:39 PM

ब्राज़ील में बढ़ा चीनी उत्पादन
★ ब्राज़ील की उद्योग संस्था यूनिका (UNICA) के अनुसार 
★ अगस्त के दूसरे पखवाड़े में चीनी उत्पादन में 18.21% की तेज बढ़त दर्ज की गई, कुल उत्पादन 38.7 लाख टन रहा।
★ गन्ना पेराई 10.68% बढ़कर 5.006 करोड़ टन रही।
★ औसत TRS (Total Recoverable Sugar) घटकर 149.79 किग्रा/टन रह गया, जो पिछले साल से 3.87% कम है।
★ मौजूदा सीज़न में अब तक औसत TRS 4.16% घटकर 131.76 किग्रा/टन है।
★ अगस्त के दूसरे पखवाड़े में एथेनॉल उत्पादन (मक्का आधारित सहित) 2.42 अरब लीटर रहा।