बासमती चावल के दाम बढ़ने की सम्भावना
12-Sep-2025 11:33 AM
बासमती चावल के दाम बढ़ने की सम्भावना
★ इस साल बासमती चावल के दाम गिरने के बजाय बढ़ने की संभावना है क्योंकि पंजाब और हरियाणा में हाल की बाढ़ से फसल को भारी नुकसान हुआ है। दामों में अक्टूबर की शुरुआत से तेजी आ सकती है।
★ बारिश से नई फसल की आवक करीब 15 दिन देर से यानी मध्य अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।
★ अनुमान है कि पंजाब की 30% फसल प्रभावित हुई है, हालांकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की फसल सुरक्षित है।
★ पंजाब भारत के बासमती निर्यात का 40% हिस्सा देता है। FY25 में देश ने कुल 60.7 लाख टन निर्यात किया था और FY26 में भी निर्यात इसी स्तर पर रहने की संभावना है।
★ पाकिस्तान में भी फसल को पंहुचा नुकसान, अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में आ सकती है तेजी जिसका असर भारतीय बाज़ारों पर पड़ेगा।
