बड़ी खबर
27-May-2025 04:19 PM
बड़ी खबर
★ चीन ने 6 भारतीय कंपनियों को रेपसीड मील (सरसों खली) बल्क में एक्सपोर्ट की मंजूरी दी है।
★ अप्रैल 2025 में भारत ने कुल 2.13 लाख टन सरसों खली एक्सपोर्ट की, जिसमें से 56,927 टन चीन को गई।
★ अप्रैल 2024 में कुल एक्सपोर्ट 2.3 लाख टन था, जिसमें चीन को सिर्फ 3,084 टन ही भेजा गया था।
★ 2024-25 में अब तक चीन ने 77,135 टन मील इंपोर्ट की है।
★ नवंबर-अप्रैल 2025 के बीच भारत ने कुल 9.11 लाख टन मील एक्सपोर्ट किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 9.3 लाख टन हुआ था।
★ अब उम्मीद है कि चीन को एक्सपोर्ट 4-5 लाख टन तक पहुँच सकता है।
★ भारतीय रेपसीड मील का रेट 203 USD/टन (एक्स-कांडला FAS) है, जबकि इंटरनेशनल रेट 308 USD/टन (एक्स-हैम्बर्ग) है।
★ यह भारत के लिए बड़ा मौका है, क्योंकि अभी तक DDGS के अधिक उपयोग और कम क्रशिंग डिमांड से इंडस्ट्री संघर्ष कर रही थी।
★ अगर सब कुछ सही रहा तो सरसों की डिमांड में अच्छा सुधार आ सकता है।
