चालू सीजन में तुवर फसल अच्छी

08-Feb-2025 09:06 AM

चालू सीजन में तुवर फसल अच्छी
★ किसान निचले भावों पर बेचने को तैयार नहीं, सरकारी स्टॉक बेहद कमजोर।
★ सरकार द्वारा दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए 6 साल के लिए पल्सेस मिशन को 1000 करोड़ रुपए का दिया आवंटन।
★ साथ ही 100% फसल खरीद का आश्वासन भी दिया।
★ मंडियों में कीमतें MSP के आसपास या कम परन्तु सरकारी खरीद भी नहीं हो रही जिससे साफ़ संकेत है कि किसान निचले भावों पर माल बेचने को तैयार नहीं और बेचें भी क्यों जब उन्होंने 12000 के भाव देखें और अब भाव 7500 के आसपास चल रहे हैं।
★ चालू वित्त वर्ष में भारत कर सकता है 11 लाख टन तुवर का आयात।
★ एक तरफ आयात बढ़ा, दूसरी ओर उत्पादन भी रहा अच्छा, सप्लाई डिमांड से अधिक जिसका असर कीमतों पर पड़ा।
★ अगर कीमतों में ऐसे ही गिरावट जारी रही तो आगामी खरीफ सीजन में बिजाई पर गहरा असर पड़ सकता है।