चीनी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देखी गयी गिरावट

10-Apr-2025 08:54 AM

चीनी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देखी गयी गिरावट
★ भारत में भी चीनी बाजार बाजार शांत।
★ 12 मार्च को ISMA ने 2024-25 सीजन चीनी उत्पादन 264 लाख टन का दिया था अनुमान। जो जनवरी में 272.7 लाख टन दिया गया था।
★ ब्राजील के मध्य दक्षिणी प्रान्त में चीनी उताप्दन 15 मार्च तक 5.3% घटकर 400 लाख टन पहुंचा।
★ एक बड़ी कंपनी ने भी ब्राजील में चीनी उत्पादन घटने का दिया अनुमान।
★ ISO की 6 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में विश्व में चीनी का बकाया स्टॉक 48 लाख टन रह सकता है।
★ 2023-24 में चीनी का सरप्लस 13 लाख टन का स्टॉक था।
★ ISO ने 2024-25 में विश्व में चीनी का उत्पादन मार्च में 1775 लाख टन दिया जो नवम्बर में 1791 लाख टन दिया था।
★ थाईलैंड में चीनी उत्पादन गत वर्ष से 18% उछलकर 103.5 लाख टन पहुंचा। 2023-24 में सूखे की कारण 87.7 लाख टन हुआ था उत्पादन।
★ 20 जनवरी को भारत सरकार ने 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी जिसमें से केवल 2.87 लाख टन निर्यात हो पाया। कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का टूटना।
★ निर्यात खोले जाने का जो असर आना था वह नहीं आया परन्तु बकाया स्टॉक कमजोर रहने से भविष्य में चीनी की कीमतें मजबूत रहने की सम्भावना बनी हुई है।