चीनी के भावों में स्थिरता रही
19-Dec-2023 07:57 PM
★ कमजोर मांग के चलते चीनी के भावों में स्थिरता।
★ उत्तर प्रदेश की रिसेल चीनी के भावों में 5/10 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही।
★ उत्तर प्रदेश की बलरामपुर चीनी मिलों में आज कोई उठा पटक नहीं देखने को मिली।
★ उत्तराखंड चीनी मिलों में कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 3620/3700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता बनी हुई है।
★ पंजाब चीनी मिलों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला।
★ बिहार चीनी मिलों में 10 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखने को मिला।
★ हाजिर चीनी मिलों में आज मिश्रित रुख देखा गया।
★ रिसेलरों की बिकवाली और कमजोर लिवाली को देखते हुए। चीनी में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।
