चीन के टैरिफ के चलते कनाडा में मटर की बिजाई पर पड़ सकता है असर

11-Apr-2025 02:46 PM

चीन के टैरिफ के चलते कनाडा में मटर की बिजाई पर पड़ सकता है असर
★ कनाडा की मटर पर चीन का 100% टैरिफ लागू होने के बाद किसानों ने अपनी फसल योजनाओं में बदलाव शुरू कर दिया है, कई किसान अब मटर की जगह लाल मसूर की खेती की ओर रुख कर सकते हैं। 
★ स्टैटिस्टिक्स कनाडा ने 35.2 लाख एकड़ मटर की खेती का अनुमान लगाया था।
★ अब यह क्षेत्रफल 2.88 मिलियन एकड़ तक गिर सकता है, यानी लगभग 4-5 लाख एकड़ की कम।
★ लाल मसूर की खेती का रकबा कुछ हद तक बढ़ सकता है।
★ भारत ने मसूर पर 11% आयात शुल्क लगाने के बाद मसूर की कीमतों में गिरावट आई।
★ चीन ने कनाडा पर टैरिफ लगाने से पहले यूक्रेन/रूस से मटर आयात को मंज़ूरी दी और रूस अब चीन का 46% मटर आपूर्तिकर्ता बन गया है, जबकि कनाडा का हिस्सा 43% तक गिरा। कजाकिस्तान ने भी मसूर की फसल अच्छी। अमेरिका में भी 12.2 लाख एकड़ में रिकॉर्ड मसूर की खेती होने की संभावना है।
★ चीन के टैरिफ ने वैश्विक पल्स व्यापार को झटका दिया है, जिससे कनाडाई किसानों को मटर की जगह मसूर की ओर रुख करना पड़ सकता है।
★ भारत का टैरिफ भी व्यापार पर असर डाल रहा है, लेकिन अगर उत्पादन संतुलित रहा तो इसमें राहत मिल सकती है।
★ अगर कनाडा में मसूर का एरिया बढ़ा तो विश्व में उपलब्धता बढ़ने से ऑस्ट्रेलिया और रूस में निर्यात भाव घट सकते हैं।