चीनी निर्यात लक्ष्य पूरा होने में संदेह

20-Sep-2025 10:26 AM

भारत की चीनी मिलें इस सीज़न में 10 लाख टन के निर्यात कोटे के मुकाबले 7.75 लाख टन चीनी ही निर्यात कर पाएंगी।

निर्यात कम होने का मुख्य कारण ब्राज़ील से सस्ती चीनी की आपूर्ति बढ़ने से वैश्विक दाम गिरना, भारतीय चीनी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर से ऊपर होना और त्यौहारी मांग के चलते मिलें द्वारा अधिक चीनी घरेलू बाजार में बेचना है।

अब तक निर्यात के लिए 7.50 लाख टन अनुबंध हो चुके हैं और करीब 7.20 लाख टन की शिपमेंट हुई।

अनुमान है कि सितंबर के अंत तक कुल निर्यात लगभग 7.75 लाख टन पहुँच सकता है। 

मिलें सरकार से अनुरोध कर सकती हैं कि शेष 2 लाख टन निर्यात को नए जो 1 अक्टूबर से शुरू होगा, में करने की अनुमति दी जाए।

नए सीज़न में बेहतर मानसून के कारण उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे निर्यात संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।

चीनी से जुडी कई एजेंसियों ने सरकार से अगले सीजन शुरू होने से पहले ही 20 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी देने को कहा।