चीन पर लगाया 125% टैरिफ, अन्य देशों को राहत
10-Apr-2025 09:31 AM
चीन पर लगाया 125% टैरिफ, अन्य देशों को राहत
★ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर सख्त रुख अपनाते हुए चीनी वस्तुओं पर टैरिफ 125% तक बढ़ा दिया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ★ हालांकि, उन्होंने बाकी देशों को 90 दिनों की राहत देते हुए टैरिफ पर अस्थायी रोक लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि चीन ने वैश्विक बाजारों का सम्मान नहीं किया है, इसलिए उस पर सख्त कदम जरूरी है।
★ वहीं, 75 से ज्यादा देशों द्वारा अमेरिका से बातचीत की मांग के बाद ट्रंप ने इन देशों के लिए 10% की कम टैरिफ दर लागू करने की बात कही है। अमेरिका के इस कदम के जवाब में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ 84% तक बढ़ा दिया है, जिससे व्यापार युद्ध और तेज हो गया है।
★ ट्रंप की इस घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।
