चावल के निर्यात भाव में गिरावट
07-Feb-2025 09:27 AM
चावल के निर्यात भाव में गिरावट
★ नई फसल आने से चावल की उपलब्धता बढ़ी। साथ ही कई निर्यातक देश भी घटा रहे हैं भाव।
★ कल एग्रो कोर्प ने बांग्लादेश को 50 हजार टन चावल के 434.77$/टन के निम्न भाव पर टेंडर में लगाई बोली।
★ भारतीय 5% ब्रोकन पारबॉयल्ड राइस के भाव 418-428$/ चल रहे हैं जो गत सप्ताह 429-435$/टन थे। वहीँ दूसरी ओर 5% ब्रोकन राइस के भाव 395$ से बढ़कर 405$/टन पहुंचे।
★ वियतनाम 5% ब्रोकन राइस के भाव 404$/टन आये। यह भाव 29 महीने के निम्न स्तर पर है।
★ वियतनाम ने जनवरी में 5.27 लाख टन चावल किया निर्यात।
★ थाईलैंड 5% ब्रोकन राइस के भाव 415-420$/टन आये जो गत सप्ताह 450-455$/टन थे।
