छोटी इलायची में अभी मंदा नहीं

29-Dec-2023 07:20 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि छोटी इलायची की कीमतों में अभी मंदे की संभावना नहीं है। वर्तमान निर्यातकों के अलावा लोकल स्टॉकिस्टों की भी नीलामी केन्द्रों पर अच्छी लिवाली चल रही है।

जिस कारण से हाल ही में कीमतों में 100/150 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। और अभी भी बाजार 75/100 रुपए ओर बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जनवरी माह में पोंगल का त्यौहार होने के कारण बागानों में छोटी इलायची  की तुड़ाई प्रभावित होगी। अगर पोंगल पर्व के पश्चात सप्लाई बढ़ने पर कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ट्रेडिशनल कार्डमम प्रोड्यूसर्स कम्पनी लि० नीलामी में 81934 किलो की आवक हुई और 75792 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में अधिकतम भाव 2568 रुपए एवं एवरेज भाव 1839 रुपए प्रति किलो बोले गए। बढ़े भावों पर व्यापार कम होने से दिल्ली बाजार में भाव अपने पूर्व स्तर पर स्थिर रहे।