एथनोल बनाने के लिए अतिरिक्त चावल का आवंटन

07-May-2025 08:26 AM

एथनोल बनाने के लिए अतिरिक्त चावल का आवंटन
★ सीजन 2024-25 के दौरान एथनोल बनाने के लिए OMSS के तहत अतिरिक्त 28 लाख टन चावल कोटा निर्धारित किया गया। जो पिछले 24 लाख टन के टेंडर के अतिरिक्त है।
★ 1 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक एफसीआई द्वारा 2250 रुपए के भाव पर एथनोल बनाने के लिए डिस्टिलरी के लिए चावल के रिजर्व भाव रखे गये थे। रिजर्ब भाव अतिरिक्त 28 लाख टन के लिए भी लागू है।
★ चावल द्वारा एथनोल पर सरकार का भरकस प्रयास, पहले मक्का, चीनी, बी मोलासिस व सी मोलासिस से एथनोल बनाने पर जोर था परन्तु अब चावल इस्तमाल पर अधिक जोर दिखाई दे रहा है। भविष्य में चावल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ आई ग्रेन इंडिया द्वारा पिछले कई सप्ताह से चावल में तेजी की रिपोर्ट दी गयी, धीरे-धीरे बाजारों में सुधार आ रहा है।
★ कई देश जिन्होंने भारत द्वारा चावल निर्यात रोके जाने के बाद निर्यात बढ़ाया था में चावल की कमी देखी जाने लगी।
★ भारतीय चावल की डिमांड निकलने की उम्मीद।
★ पाकिस्तान व थाईलैंड में चावल का स्टॉक कमजोर। देखना होगा भारत द्वारा सिन्धु जल संधि व अन्य नदियों का पानी रोके जाने के बाद पाकिस्तान कृषि व्यवस्था पर क्या असर होता है क्योंकि इसी सीजन के दौरान ही पाकिस्तान में धान की रोपाई/खेती की जाती है।
★ देखना होगा कि मानसून का क्या प्रदर्शन रहता है।