एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम: चीनी उत्पादन में कमी को अनाज पूरा करेगा
09-Apr-2025 12:23 PM
एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम: चीनी उत्पादन में कमी को अनाज पूरा करेगा
★ 2024-25 की एथनॉल आपूर्ति अवधि में तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को अब तक लगभग 9.96 अरब लीटर एथनॉल आवंटित किया गया है। इसमें से करीब 66 प्रतिशत अनाज आधारित स्रोतों से और शेष चीनी आधारित स्रोतों से आने की उम्मीद है।
★ 9 मार्च 2025 तक, चीनी मिलों और अनाज आधारित इकाइयों ने लगभग बराबर मात्रा में यानी 1.51 अरब लीटर-1.51 अरब लीटर एथनॉल की आपूर्ति की है। कुल मिलाकर 3.02 अरब लीटर की आपूर्ति के साथ ब्लेंडिंग स्तर 18.08 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
★ पिछले कुछ वर्षों में इथेनॉल बनाने के लिए अनाज का उपयोग बढ़ा। दिसंबर 2023 में सरकार ने गन्ने के रस से एथनॉल उत्पादन पर रोक भी लगा दी थी।
★ 2022-23 में एथनॉल आपूर्ति का 73 प्रतिशत हिस्सा गन्ने से आया था, जबकि 2023-24 में यह घटकर 42 प्रतिशत रह गया और 58 प्रतिशत हिस्सा अनाज से आया। 2024-25 में यह रुझान और मजबूत होने की संभावना है।
★ एथनॉल उत्पादन में चावल से प्रति टन 450 लीटर, मक्का से 380 लीटर और अन्य अनाजों से थोड़ा कम उत्पादन होता है, जो गन्ने की तुलना में अधिक है।
